8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Airport: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक और पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Tourism Development: मुख्यमंत्री ने रीको के अधिकारियों से कहा कि एयरपोर्ट के दो वर्षों के निर्माण काल के दौरान ही आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास की योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाए।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 08, 2026

Kota-Bundi Greenfield Airport

फोटो-एआई जेनरेटेड

Kota Bundi Greenfield Airport: जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर एयरपोर्ट निर्माण और इसके आसपास के क्षेत्रों के व्यापक विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ठोस रोडमैप तैयार किया जाए, ताकि क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने रीको के अधिकारियों से कहा कि एयरपोर्ट के दो वर्षों के निर्माण काल के दौरान ही आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास की योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाए। उन्होंने कोटा और बूंदी के जिला कलक्टरों को भी निर्देश दिए कि Rising Rajasthan Global Investment Summit के दौरान हुए निवेश एमओयू की समीक्षा कर उन्हें जल्द से जल्द जमीन पर उतारने की दिशा में काम किया जाए।

बैठक में यह भी कहा गया कि एयरपोर्ट से कोटा और बूंदी शहर की कनेक्टिविटी को विश्वस्तरीय बनाया जाए, ताकि यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को सुविधा मिल सके। इसके साथ ही लालसोट-दौसा मेगा हाईवे के चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर भी तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो और पर्यटन को भी बढ़ावा मिले।

इस दौरान ओम बिरला ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की नियमित और कड़ी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि यह महत्वाकांक्षी परियोजना भविष्य की आवश्यकताओं पर पूरी तरह खरी उतर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के आसपास हर प्रकार के विकास की संभावनाएं तलाशी जाएं, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और व्यापार के नए अवसर प्राप्त हो सकें।