8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update: मार्च में ही तपने लगा राजस्थान, बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब; 10-11 मार्च को हीटवेव का अलर्ट

Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। चैत्र माह की शुरुआत में ही गर्मी ऐसी पड़ने लगी है जैसे बैसाख का महीना चल रहा हो। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में दो-तीन डिग्री और पारा बढ़ेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Heatwave Alert

राजस्थान में गर्मी। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। राजस्थान में चैत्र माह की शुरुआत में ही गर्मी ऐसी पड़ने लगी है जैसे बैसाख का महीना चल रहा हो। होली के तीन दिन बाद ही शनिवार को बाड़मेर और जैसलमेर में अधिकतम पारा क्रमशः 39.8 और 39.3 पहुंच गया है।

इसी प्रकार पिलानी, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर, पाली और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री को पार कर गया है। वहीं, जयपुर सहित 11 शहरों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आगामी 10-11 मार्च को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में लू की चेतावनी दी है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के मध्य दर्ज किए जा रहे हैं जो की सामान्य से 4 से 9 डिग्री ऊपर है।

पश्चिमी जिले अधिक प्रभावित

बढ़ती गर्मी का असर पश्चिमी जिलों में अधिक असर है, इनमें बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और फलोदी प्रमुख हैं। इन जिलों में आगामी दिनों में पारा 40 डिग्री पार जाने की संभावना है। इसी प्रकार शेखावाटी क्षेत्र के चूरू में भी शनिवार को पारा 37 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान की बढ़ोतरी जारी है।

राजस्थान के शहरों में अधिकतम तापमान

क्रमांकशहरअधिकतम तापमान (°C)
1बाड़मेर39.8
2लूणकरणसर37.6
3जैसलमेर39.3
4अलवर37.0
5चित्तौड़गढ़38.4
6प्रतापगढ़36.9
7बीकानेर38.3
8दौसा36.6
9पिलानी38.2
10डूंगरपुर36.5
11जोधपुर38.2
12जालोर36.5
13पाली38.2
14भीलवाड़ा36.4
15श्रीगंगानगर38.1
16अजमेर36.3
17फलोदी38.0
18जयपुर36.2
19चूरू37.7
20कोटा36.2

दो-तीन डिग्री और बढ़ेगा पारा

राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। वहीं राज्य के दक्षिणी भागों में आगामी तीन-चार दिन अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री पहुंच सकता है। 11-12 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।