25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में चार महीने में बदल जाएगा ग्राम पंचायतों का भूगोल, पुनर्गठन की प्रक्रिया आज से होगी शुरू

Rajasthan Gram Panchayat: राजस्थान में आज से ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन, नई ग्राम पंचायत के मुख्यालय पर सहमति बनाना बड़ी चुनौती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 20 Jan 2025, 8:01 AM IST

Rajasthan-Gram-Panchayat

Rajasthan Gram Panchayat: जयपुर। पंचायतीराज विभाग की ओर से आज से ग्राम पंचायत और पंचायत समितियों के पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन और नवसृजन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसे देखते हुए कई जिलों के जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं।

पंचायतीराज संस्थान के जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक और सांसद भी नई पंचायत समितियों के गठन में सियासी नफा-नुकसान तलाश रहे हैं। नई ग्राम पंचायत के मुख्यालय पर सहमति बनाना बड़ी चुनौती है।

हालांकि सरकार ने ग्राम पंचायत मुयालय बनाने के लिए स्पष्ट प्रावधान कर दिए हैं। इसके बाद भी लोगों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। उनकी आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही प्रस्ताव आगे बढ़ेगा।

अधिकारी-कर्मचारियों के पद सृजित करने होंगे

ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों के पुनर्गठित और नवसृजन के लिए आबादी के मापदंड बदलने से इनकी संख्या में बढ़ोतरी होना तय है। ऐसे में ग्राम विकास अधिकारी और ब्लॉक विकास अधिकारी के भी अतिरिक्त पद सृजित करने की आवश्यकता होगी।

इसके साथ अन्य कर्मचारियों के पद भी सृजित करने होंगे, इसलिए विभाग की ओर से वित्तीय भार का भी आकलन इस प्रक्रिया से शुरू हो जाएगा।

अभी इतने पंचायतीराज संस्थान

पंचायत समिति-352

ग्राम पंचायतें-11304

जिला परिषद-33

यह भी पढ़ें: राजस्थान में ग्राम पंचायतों की बदलेगी सीमा! इस आधार पर होगा पुनर्गठन

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर, राजस्थान में उच्च शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी; ऐसा होगा नया स्वरूप

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग