अभी निगम मुख्यालय में कार्यरत करीब 400 अधिकारियों और कार्मिकों का पंजीयन हुआ है। इन सभी की फेस देखकर हाजिरी लगाई जा रही है। वहीं, जोन स्तर पर पंजीयन का काम शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि 10 फरवरी तक जोन स्तर पर भी इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।