
Hathras Stampede LIVE Updates : हाथरस में सत्संग के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें अब तक 121 लोगों के मौत की जानकारी सामने आ रही है। इसमें राजस्थान के भी कई लोगों के घायल हुए है। इसके अलावा भरतपुर की एक महिला की मौत हुई है। चौकानें वाली बात यह है कि नारायण साकार बाबा भोले का राजस्थान कनेक्शन भी रहा है।
बता दें कि दौसा में हाईवे 21 पर बाबा का दरबार लगता था। जिसमें बाबा के इस दरबार में हजारों लोग आते थे। लेकिन पिछले दिनों एसओजी की ओर से पेपर लीक मामले में दौसा में छापेमारी की गई। जिस जगह छापेमारी की गई, वह पेपर लीक के मास्टर माइंड अमृतलाल का मकान था। इसी जगह पर बाबा का आश्रम भी चलता था।
जब एसओजी की रेड हुई तो उसके बाद बाबा का दिव्य दरबार बंद हो गया। इसके बाद बाबा के भक्त भी कभी यहां पर नहीं आए। वहीं बाबा स्वयं भी इसके बाद कभी दौसा नहीं आए।
Updated on:
03 Jul 2024 12:45 pm
Published on:
03 Jul 2024 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
