5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hathras Big Accident : यूपी के हाथरस में बड़ा हादसा, सीएम भजनलाल ने कहा-अत्यंत दुखद, गोविंद सिंह डोटासरा भी बोले

Hathras Stampede : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिंकदराबाद में भोले बाबा की सत्संग में भगदड़ की वजह से अब तक करीब 75 लोगों की मृत्यु की सूचना है। इस हादसे की सूचना मिलने पर राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख प्रकट करते हुए कहा मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी दुख प्रकट किया और भाजपा पर निशाना साधा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Jul 2024, 7:21 PM IST

Uttar Pradesh Hathras Secunderabad Bhole Baba Satsang Big Accident Rajasthan CM Bhajanlal said very sad Govind Singh Dotasra also said

Rajasthan CM Bhajanlal

Hathras Big Accident : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिंकदराबाद में भोले बाबा की सत्संग में भगदड़ की वजह से अब तक करीब 75 लोगों की मृत्यु की सूचना है। इस हादसे की सूचना मिलने पर राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख प्रकट करते हुए अपने सोशल मीडिया X पर लिखा कि हाथरस (उत्तरप्रदेश) में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परम धाम में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे। ॐ शांति!

गोविंद सिंह डोटासरा ने गहरी संवेदना व्यक्त की

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यूपी के हाथरस में सत्संग में भगदड़ मचने से बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों के साथ श्रद्धालुओं की मृत्यु की ख़बर अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। ये शर्मनाक है कि देश के प्रधानमंत्री इस दर्दनाक घटना पर संवेदना व्यक्त करने की जगह संसद में हंसी ठिठोली करने में लगे हैं।

Hathras Stampede : यूपी के हाथरस के पास सत्संग में भगदड़, 75 लोगों की मृत्यु

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिंकदराबाद में भोले बाबा की सत्संग में भगदड़ मच गई। खबर लिखने तक 75 लोगों की मौत हो गई है। भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने की वजह से यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें -

दूध में मिलावट करने वालों को मंत्री जोराराम कुमावत ने चेताया, बख्शा नहीं जाएगा