24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Cold Waves in Rajasthan: शीतलहर की जद में ‘मरूधरा’, 9 जिलों में पारा 5 डिग्री से कम

प्रदेश में 9 जिले अतिशीलहर की चपेट में हैं और रात का तापमान 05 डिग्री से भी कम रहने पर हाड़कंपाने वाली सर्दी का दौर रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 12 Dec 2024, 11:14 AM IST

जयपुर। पश्चिमी हिमालयी राज्यों के साथ ही पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर में हो रही बर्फबारी ने कंपकपी बढ़ा दी है। जिसके असर से मरूधरा में शीतलहर तो कुछ इलाके अतिशीलहर की चपेट में आ गए हैं जयपुर जिले के कोटपूतली और शेखावाटी अंचल कड़ाके की सर्दी से कंपकंपा रहे हैं। बीती रात जयपुर जिले और फतेहपुर कस्बे में रात का तापमान जमाव बिंदू से नीचे लुढ़क गया।

सर्दी से धूजा शेखावाटी अंचल, फतेहपुर @ -1.5 डिग्री

जयपुर- सीकर सबसे सर्द

जयपुर जिले के कोटपूतली कस्बे में बीती रात पारा जमाव बिंदू से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। कस्बे की ठाकुर सा की ढाणी में मोबाइल फोन पर तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस नजर आया। हालांकि मौसम विभाग ने अभी तक कस्बे के न्यूनतम तापमान की पुष्टि नहीं की है। शेखावाटी अंचल लगातार दूसरे दिन भी हिल स्टेशन माउंट आबू से ज्यादा सर्द रहा है। माउंटआबू में रात का तापमान अब जमाव बिंदू के करीब पहुंच गया है वहीं अंचल के फतेहपुर कस्बे में कृषि अनुसंधान केंद्र पर रात का तापमान लगातार दूसरे दिन माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। वहीं मौसम केंद्र की ऑबजर्वेट्री गेज में तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। पारे में रिकॉर्ड गिरावट से अब खेत खलिहानों में बर्फ की चादर बिछी नजर आने लगी है। कड़ाके की सर्दी के चलते सुबह शाम में सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में अब कम हो गई है।

मरूधरा में शीतलहर की एंट्री से छूटी कंपकंपी, जानिए रात में कहां कितना लुढ़का पारा

पिंकसिटी में सीजन की सबसे सर्द रात
राजधानी जयपुर में भी लोग गलनभरी सर्दी से बेहाल रहे। हालांकि बीते 24 घंटे में शहर के दिन के तापमान में पारे का मिजाज थोड़ा सुधरा लेकिन बीती रात पारा 1.2 डिग्री लुढ़क कर 6.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ जो इस सीजन में सबसे कम रहा है।

हाड़कंपाने वाली सर्दी का अलर्ट जारी, 16 जिलों में रात में पारा 10 डिग्री से कम

रात में 9 जिलों में पारा 5 डिग्री से कम
प्रदेश के 8 जिलों में बीती रात पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ। सीकर 1.0, करौली 2.2, चूरू 2.2 पिलानी 2.6, माउंटआबू 2.8, अलवर 3.0, संगरिया 3.8, सिरोही 3.7, अंता बारां 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात चित्तौड़गढ़ 5.2, अजमेर 5.9, भीलवाड़ा 5.9, श्रीगंगानगर 6.3, जयपुर 6.8, कोटा 6.8, बीकानेर 7.6, जैसलमेर 7.8 और बीकानेर में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

जिंदगी की जंग हार गया आर्यन, 56 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन; देसी जुगाड़ से बोरवेल से निकाला बाहर

9 जिले शीतलहर की चपेट में
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। वहीं दिन व रात के तापमान में और गिरावट होने की भी आशंका है। मौसम विभाग आज जयपुर समेत अलवर, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, सिरोही, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, नागौर और श्रीगंगानगर जिले में शीतलहर की चेतावनी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग