23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान मौसम अपडेट: हाड़कंपाने वाली सर्दी का अलर्ट जारी, 16 जिलों में रात में पारा 10 डिग्री से कम

बीती रात सीकर जिला माउंट आबू से भी ज्यादा सर्द रहा। सीकर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द जिला रहा। वहीं जिले के फतेहपुर कस्बे में रात में पारा लुढ़क कर 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 7 Dec 2024, 3:06 PM IST

cold weather

जयपुर। प्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। धूजणी छुड़ाने वाली सर्दी का सर्वाधिक असर बीती रात शेखावाटी अंचल में नजर आया। बीती रात सीकर जिला माउंट आबू से भी ज्यादा सर्द रहा। जिले के फतेहपुर कस्बे में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से शेखावाटी अंचल समेत कई जिलों में शीतलहर का दौर शुरू होने और पारे में रिकॉर्ड गिरावट होने की चेतावनी दी है।

शेखावाटी अंचल सबसे सर्द

मौसम केंद्र जयपुर से जारी बुलेटिन के अनुसार बीती रात सीकर जिला माउंट आबू से भी ज्यादा सर्द रहा। सीकर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द जिला रहा। वहीं जिले के फतेहपुर कस्बे में रात में पारा लुढ़क कर 2.0 डिग्री सेल्सियस पर गिर गया। रात के तापमान में आई गिरावट के चलते कस्बे में लोग कड़ाके की सर्दी के चलते सुबह देर तक घरों में दुबके रहे। प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में न्यूनत तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार हिमालय तराई क्षेत्र में आगामी दिनों में भारी बर्फबारी और बारिश का दौर जल्द शुरू हो रहा है। वहीं प्रदेश तक तेज गति से बह रही उत्तरी हवा से लोगों को सुबह शाम में अब ठिठुरन महसूस होने लगी है। आगामी सप्ताह से शीतलहर का दौर शुरू होने की संभावना है जिसके चलते प्रदेश में गंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में कहीं-कहीं सुबह शाम में हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

सीकर के अलावा चूरू 5.6 डिग्री के साथ सबसे सर्द रहा


बीती रात जयपुर समेत प्रदेश के 16 जिलों में पारा 10 डिग्री से कम रहने पर अब गलन वाली सर्दी महसूस होने लगी है। जयपुर के न्यूनतम तापमान में बीती रात पारा 3 डिग्री लुढ़क कर 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मैदानी इलाकों में सीकर के अलावा चूरू 5.6 डिग्री के साथ सबसे सर्द रहा।

कहां कितना रात का तापमान


बीती रात माउंटआबू का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री रहा वहीं पिलानी 6.3, अलवर 6.6, करौली 7.9, संगरिया 5.7, जालोर 7.9, भीलवाड़ा 8.6, अजमेर 8.8, चित्तौड़गढ़ 8.7, अंता बारां 9.6, श्रीगंगानगर 8.0 और डबोक में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी तरफ प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अब भी सर्दी के तेवर नर्म रहे हैं। अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से ज्यादा रहने पर मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहा है। बाड़मेर में सर्वाधिक 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। जैसलमेर 10.2, जोधपुर शहर 10.5, फलोदी 13.2 और बीकानेर जिले में रात का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बार हाड़कंपाने वाली सर्दी का अलर्ट


मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने की संभावना है। विभाग ने दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कड़ाके की सर्दी रहने का अलर्ट जारी किया हुआ है। इस बार पिछले कई वर्षों के मुकाबले रिकॉर्ड तोड़ सर्दी का दौर रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग