30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update: सावन में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, आज 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Heavy Rain Alert: गुरु पूर्णिमा के मौके पर राजस्थान में मानसून की अच्छी बारिश ने सावन मास का शानदार स्वागत किया है। वहीं आज 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Heavy rain alert

जयपुर में भारी के चलते सड़क पर भरा पानी। फोटो: पत्रिका

जयपुर। गुरु पूर्णिमा के मौके पर राजस्थान में मानसून की अच्छी बारिश ने सावन मास का शानदार स्वागत किया है। वहीं आज 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना गहरा अवदाब कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है। वर्तमान में यह उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और आसपास के छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऊपर स्थित है।

अगले 24 घंटों में इसके धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। इसी सिस्टम के प्रभाव से बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर और उदयपुर में गुरुवार को ऑलेंज अलर्ट जारी किया है।

सामान्य से 8% कम बारिश

प्रदेश में मानसून की रफ्तार लगातार बनी हुई है। हालांकि, अब तक सामान्य से 7.79% कम बारिश दर्ज की गई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, 1 जून से 29 जुलाई तक राज्य के 719 वर्षामापक केंद्रों पर सामान्य 202.51 मिमी के मुकाबले 186.74 मिमी वर्षा हुई। बुधवार को राज्य में औसतन 6.72 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो मानसून काल की सामान्य वर्षा का 1.58% है।

13 बांध हुए ओवरफ्लो

राज्य के 693 बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 एमसीएम के मुकाबले 6,161.48 एमसीएम पानी उपलब्ध है, जो कुल क्षमता का 47.29 प्रतिशत है। 15 जून से 29 जुलाई तक बांधों में 369 एमसीएम पानी की आवक हुई है। राज्य के 23 वृहद् बांधों में 57.36 प्रतिशत तथा 670 मध्यम एवं लघु बांधों में 30.20 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक 13 बांध पूरी तरह भरकर ओवरफ्लो हो चुके हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार, उसके अधीन किसी भी बांध में अब तक किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है।

भारी से अति भारी बारिश की संभावना

मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो पूर्वी भारत के ऊपर बना डीप डिप्रेशन सिस्टम कमजोर होकर 'डिप्रेशन' में तब्दील हो गया है। इस सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के ज्यादातर भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस दौरान अधिकांश इलाकों में मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

कहां कितनी बारिश (मिमी)

शहर/स्थानबारिश (मिमी)
प्रतापगढ़40
बांदीकुई (दौसा)36
बैजूपाड़ा (दौसा)23
जयपुर22
टहला (अलवर)20
मनिया (धौलपुर)15
अलवर15
मालाखेड़ा (अलवर)15
धरियावद (प्रतापगढ़)14
भांडारेज (दौसा)14
सांगोद (कोटा)12
सपोटरा (करौली)9
गंगापुरसिटी (सवाई माधोपुर)7
किशनगंज (बारां)6