6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग का अलर्ट जारी, देर रात तक चला बारिश का दौर

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jul 13, 2018

Heavy Rain alert

Heavy Rain alert

जयपुर ।

राजस्थान में मानसून ने फिर से दस्तक दे दी है। प्रदेशभर में लगातार हो रही बारिश से मौसम का मिजाज खुशनुमा है साथ ही लोगो को भी भीषण गर्मी से निजात मिली है। प्रदेश में जयपुर समेत करीब 22 जिलों में भारी बारिश के अलर्ट के चलते गुरूवार को पूरे दिन मेघ मेहरबान रहे। बारिश को दौर पूरी रात चला। जिसने शहर के तापमान को भी काफी हद तक कम कर दिया। इसी के साथ लोगो ने एक लम्बे समय के बाद बारिश से राहत की सांस ली।

आपको बता दें कि बारिश का दौर राजधानी समेत पूरे प्रदेश में रात भर चला। कहीं जगह बारिश जमकर हुई और सड़को ने तालाब का रूप ले लिया। तो कहीं जगह सामान्य से कम बारिश हुई। दिनभर की उमस व तेज गर्मी के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे तेज गर्जना के बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक रुक-रुककर जारी रहा।

बारिश से खुशनुमा मौसम,लोगो ने ली राहत

प्रदेश के नागौर जिले में गुरुवार को दिनभर की उमस से भरी गर्मी के बाद रात में हुई बारिश से लोगों को काफी हद तक राहत मिली। नागौर शहर में रात करीब दस बजे से चल रही तेज हवाओं के बाद करीब साढ़े दस बजे हुई तेज बारिश से सडक़ों पर पानी का दरिया बहता रहा। शहर के स्टेशन रोड, कलक्ट्रेट चौराहा, गांधी चौक, सदर बाजार, नया शहर एवं मानासर चौराहा क्षेत्र के आवासीय क्षेत्रों एवं मार्गों की हालत बारिश के पानी से बेहाल रही। विभिन्न जगहों पर पानी भरने के कारण लोगों को जहां आवागमन में दिक्कतें हुई, वहीं गर्मी से राहत मिलने की खुशी भी उनके चेहरों पर नजर आई।


किसानों के लिए बारिश से संजीवनी बूटी

बारिश से पहले तेज हवा शुरू होते ही शहर में जहां बिजली 'गुल' हो गई, वहीं झमाझम बारिश से मौसम में ठंडक 'घुल' गई। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। गत माह के अंतिम दिन जिलेभर में हुई बारिश से किसानों ने खरीफ की बुआई कर दी थी, जो 10-12 दिन की होने के चलते अब बारिश की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, ऐसे में गुरुवार देर रात को हुई बारिश उन फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। गुरुवार को दिन में शहरवासी गर्मी व उमस से काफी परेशान रहे, वहीं जिले के कुचामन व डीडवाना क्षेत्र में शाम को बारिश हुई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग