29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain: पूर्वी राजस्थान में कई जगह बाढ़ के हालात, नदी-नाले उफान पर; हाड़ौती में कई गांवों का संपर्क कटा

Rajasthan Heavy Rain: राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात हो गए हैं। तेज बारिश के चलते नदियां उफान पर है। ऐसे में कई रास्ते बंद हो गए है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 3 Jul 2025, 8:18 AM IST

kota-rain

Water flows over the Patli river bridge. Photo: Patrika

Rajasthan Heavy Rain: जयपुर। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात हो गए हैं। तेज बारिश के चलते नदियां उफान पर है। ऐसे में कई रास्ते बंद हो गए है। हाड़ौती में कोटा बैराज समेत 6 बड़े बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। राज्य में सबसे अधिक चित्तौडगढ़ के बस्सी में 12 इंच (1 फीट) बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो एक सप्ताह तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहेगा।

कोटा जिले के मोड़क कस्बे में 8 इंच बारिश दर्ज की गई। यहां बाढ़ के हालात बन गए। कई बस्तियां जलमग्न हो गई तो मकानों-दुकानों में पानी का भराव हो गया। दरगाह सहित खेतों में फंसे 14 लोगों का एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला। मोड़क में नाले के समीप बना दो मंजिला मकान ढह गया। कोई जनहानि नहीं हुई।

6 बड़े बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी

हाड़ौती में कोटा बैराज समेत 6 बड़े बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। प्रशासन ने कोटा से धौलपुर तक अलर्ट जारी कर दिया गया। रावतभाटा में राणा प्रताप सागर बांध के दो गेट 66444 क्यूसेक, जवाहर सागर बांध के 5 गेट खोलकर 97833 क्यूसेक व कोटा बैराज के 8 गेट खोलकर 1 लाख 36 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

चम्बल नदी की रियासतकालीन पुलिया डूब गई। झालावाड़ के भीमसागर बांध के 3 गेट 15 फीट खोलकर 9270 क्यूसेक व कालीसिंध बांध का एक गेट आधा मीटर खोलकर निकासी की जा रही है।

हाड़ौती में ये मार्ग अवरुद्ध

झालावाड़-गागरोन मार्ग, नमाना-बरूंधन, नमाना-श्यामू, गरड़दा-नमाना, खेड़ली अमझार मार्ग, चेचट खेड़ली से ढाणी, खजूरी गांव का मुख्यालय से सम्पर्क कटा।

तेज बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ जीवन

बीगोद: तेज बारिश से बनास, बेडच और मेनाली नदी में पानी की जोरदार आवक हुई। जिससे त्रिवेणी नदी का गेज एक ही दिन में 2.40 मीटर से 8 मीटर तक पहुंच गया।

अच्छी बारिश होने से दस बांध ओवरफ्लो

चित्तौड़गढ़ जिले में बुधवार को अच्छी बारिश होने से दस बांध ओवरफ्लो हो गए। जबकि बस्सी में सर्वाधिक 12.59 इंच बारिश दर्ज की गई है। मोडिया महादेव बांध, गुणेर बांध, कदमाली, सादी, बुझड़ा, दही खेड़ा, उमरचा, नाहरगढ़, देवलिया और श्रीपुरा बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। सांकल खेड़ा 35, ओराई बांध का जलस्तर 24.5 फीट और सांकेड़ा बांध का जलस्तर 10.25 फीट पहुंच गया है।

दीवार गिरने से एक की मौत

अजमेर जिले में 1 घंटे तक हुई बरसात से जनजीवन पर असर पड़ा। टोडरमल मार्ग पर बैंक की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो जने घायल हो गए। सुभाष उद्यान के निकट निजी होटल की दीवार गिर गई।

सेमनाले पर बना पक्का पुल ढहा

हनुमानगढ़: सेमनाले पर बना पक्का पुल मंगलवार रात ढह गया। करीब तीन वर्ष पहले पुल का निर्माण करवाया था। वहीं, सीकर में जिले में मंगलवार रात अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण खेतों सहित रास्ते लबालब हो गए। सर्वाधिक 34 मिमी बारिश रामगढ़ शेखावाटी में हुई।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में यहां अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश! आज इन 31 जिलों में अलर्ट

एक सप्ताह जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन भी दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है। इसके असर से एक सप्ताह तक दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी राजस्थान में भारी से अतिभारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर आगामी एक सप्ताह जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी तीन-चार दिन मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज होने एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।


यह भी पढ़ें

अच्छी खबर: झमाझम बारिश के बाद त्रिवेणी के गेज ने पकड़ी रफ्तार, बीसलपुर बांध में 8 सेमी आया पानी

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग