5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में भारी से भी भारी बारिश की चेतावनी, आज यहां मूसलाधार बारिश मचा सकती है तबाही, रहें सावधान

Heavy Rainfall Alert in Rajasthan: 24 घंटे में सर्वाधिक प्रतापगढ़ जिले में 5 इंच बारिश दर्ज की गई। कोटा में 14 घंटे में करीब 4 इंच, दौसा में 4 इंच बरसात हुई। बूंदी के नैनवां क्षेत्र का कासपुरिया के निकट कच्चा नाला अवरुद्ध होने से कासपुरिया गांव में पानी घुस गया। जिससे 2 कच्चे मकान ढह गए...
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Aug 15, 2019

Heavy Rain in Rajasthan

जयपुर। राजस्थान में मानसून ( Monsoon ) की मेहरबानी के चलते कई बांध लबालब होकर छलक गए हैं। भारी बारिश ( Heavy Rain ) ने कई इलाकों में तबाही भी मचा दी है। मौसम विभाग ( IMD ) ने अगले चार दिन तक प्रदेश में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी ( Heavy Rain Alert ) दी है।

मौसम विभाग ने 15 अगस्त को हाड़ौती में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 15 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, करौली, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चितौडगढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, कोटा, झालावाड़ में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होगी। वहीं पश्चिमी राजस्थान के चूरू, नागौर, जोधपुर व पाली में तेज बारिश होगी। साथ ही विभाग ने राजस्थान सहित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा, तमिलनाडू, असम, सिक्किम के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी जयपुर में गुरूवार सुबह से ही जोरदार बारिश का दौर बना हुआ है। जिससे सडक़े पानी से लबालब हो गई है। कई इलाकों में पानी भी भर गया है।

16 और 17 अगस्त को यहां अति भारी बारिश
मौसम विभाग ने 16 और 17 अगस्त को सीकर, झुंझुनूं सहित प्रदेश में कई स्थानों पर अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार को दिनभर बारिश हुई। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक प्रतापगढ़ जिले में 5 इंच बारिश दर्ज की गई। कोटा में 14 घंटे में करीब 4 इंच, दौसा में 4 इंच बरसात हुई। बूंदी के नैनवां क्षेत्र का कासपुरिया के निकट कच्चा नाला अवरुद्ध होने से कासपुरिया गांव में पानी घुस गया। जिससे 2 कच्चे मकान ढह गए। वहीं राजधानी जयपुर में भी एक पुराना मकान गिर गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई। केशवरायाटन में बारिश का पानी तहसील उपखंड कार्यालय परिसर में घुस गया।

खोले गए कई बांधों के गेट
बांसवाड़ा के माही बांध ( Mahi Dam ) में जल आवक बने रहने पर बुधवार को 16 गेट खोले गए। बांध में 37500 क्यूसेक पानी की आवक के मुकाबले 35000 क्यूसेक छोड़ा गया। कोटा बैराज ( Kota Barrage ) के 13 गेट खोल 5-5 फीट खोलकर 78 हजार क्यूसेक पानी की निकासी गई।

ये मार्ग रहे बंद
कोटा जिले में कोटा-सांगोद मार्ग। कोटा-सुल्तानपुर, श्योपुर, कोटा-कनवास वाया अरण्डखेड़ा तथा चेचट-अमझार मार्ग। ताकली में उफान के कारण चेचट-अमझार मार्ग। बूंदी जिले में हिण्डोली-चेनपुरिया मार्ग अलोद - चेता मार्ग, रायथल-ऐबरा, गेण्डोली-झालीजी का बराना, नमाना -बरूंधन, नमाना- बूंदी, गरड़दा- नमाना, बिजौलिया -गरड़दा, आमली- नमाना, श्यामू-नमाना, कालानला-बांसी मार्ग।

कहां कितनी बारिश
प्रतापगढ़-----------5
कोटा----------- 4
मोरेल (दौसा)----------- 4
बूंदी -----------4
बेगूं (चित्तौडगढ़़)----------- 3.4
श्रीमाधोपुर (सीकर)----------- 3
बिजौलियां (भीलवाड़ा)----------- 2
बारिश (इंच में)

14 अगस्त की स्थिति
प्रमुख बांधों में पानी की आवक

बीसलपुर (टोंक)
भराव क्षमता 315.50 मी.
वर्तमान स्तर 310.41 मी.

बरधा (बूंदी)
भराव क्षमता 21. 00 फीट
वर्तमान स्तर 21.00 फीट

पांचना (करौली)
भराव क्षमता 258.62 मी.
वर्तमान स्तर 251.50 मी.

जवाई (पाली)
भराव क्षमता 61 फीट
वर्तमान स्तर 20.90 फीट

माही (बांसवाड़ा)
भराव क्षमता 281.50 मी.
वर्तमान स्तर 281.30 मी.