मौसम केन्द्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी यूपी व आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर जयपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं भारी-अतिभारी बारिश होने और अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इधर, चूरू के तारानगर में 150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा धौलपुर में सरमथुरा 123 और सीकर के रामगढ़ शेखावाटी में 116 मिलीमीटर दर्ज की गई।