5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिन्दी भाषा से जुड़ी 10 रोचक जानकारियां, इनमें से कई तो आपको मालूम नहीं होगी

हिन्दी भाषा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां आपके काम आएंगी। आप हैरान रह जाएंगे कि कई जानकारियां तो आपको मालूम ही नहीं होगी। जैसे अभी आप से पूछा जाए कि क्रिकेट को हिन्दी में क्या कहते हैं तो कुछ वक्त तो सोचने में लगेगा।

2 min read
Google source verification
hindi_language.jpg

Hindi Diwas

हिन्दी भाषा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां आपके काम आएंगी। आप हैरान रह जाएंगे कि कई जानकारियां तो आपको मालूम ही नहीं होगी। जैसे अभी आप से पूछा जाए कि क्रिकेट को हिन्दी में क्या कहते हैं तो कुछ वक्त तो सोचने में लगेगा। क्रिकेट टूर्नामेंट को हिंदी में ‘गोलगट्टम लकड़ पट्टम दे दनादन प्रतियोगिता’ कहा जाता है। पर अभ्यास करने के बाद बोलने की आदत हो जाएगी। ट्रेन को हिंदी में लौह पथ गामिनी’ तो मोबाइल को सचल दूरभाष यंत्र कहा जाता है। हमारी राष्ट्रीय भाषा क्या है। सही उत्तर नीचे लिखा हुआ है। आगे कुछ हिन्दी से सम्बंधित रोचक जानकारियां हैं। पढ़ने के बाद खुद से सवाल करें।

1 - बहुत सारे लोगों को पता है कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है, पर यह गलत है। दरअसल, हिन्दी राष्ट्रीय नहीं, बल्कि राजकीय भाषा है। 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि हिन्दी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया था।

2 - मशहूर कवि अमीर खुसरो ने सबसे पहले हिन्दी की कविता लिखी थी। हैरानी होगी हिंदी भाषा के इतिहास पर पुस्तक लिखने वाले पहले लेखक भारतीय नहीं, बल्कि फ्रांसीसी थे, जिनका नाम Grasim the Taisi था।

3 - संसद के अनुच्छेद 343 के तहत 26 जनवरी 1950 को हिन्दी को प्राथमिक भाषा माना गया था।

4 - मशहूर डिक्शनरी ऑक्सफोर्ड में करीब 800 हिन्दी शब्द शामिल किए गए हैं।

5 - बात करें पहली हिन्दी फिल्म की, तो हिंदी भाषा में बनने वाली पहली फिल्म का नाम राजा हरिश्चंद्र था।

6 - साल 2009 में गूगल ने अपने सर्च इंजन में हिन्दी भाषा शुरू की थी।

7 - विश्व के 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है।

8 - भारत के अतिरिक्त दक्षिण प्रशांत महासागर में बसे फिजी देश की राजभाषा भी हिंदी है।

9 - भारत के अलावा 21 अन्य देशों में भी हिन्दी भाषा बोली जाती है। पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, यमन, युगांडा, कनाडा और फिजी जैसे देशों के लोग हिंदी में बात करते हैं।

10 - हिन्दी दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 61 करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी में बात करते हैं।

यह भी पढ़ें - राजस्थान बना देश का पहला राज्य, बनाया मृत शरीर को सम्मान देने वाला कानून

यह भी पढ़ें - हिन्दी दिवस : विदेशी भी हैं दीवाने, ऑनलाइन क्लास से सीख रहे हैं हिन्दी


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग