महासभा के प्रदेश महामंत्री कैलाश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर यह प्रस्ताव भी रखा गया कि देशभर में स्थापित होने वाले नए औद्योगिक क्षेत्रों का नाम भगवान विश्वकर्मा के नाम पर रखा जाए। साथ ही, विभिन्न सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को भी उनके नाम से जोड़े जाने की मांग की गई, जिससे उनके तकनीकी और निर्माण कार्यों में योगदान को जनमानस में पहचान मिल सके।