11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Honor Killing Attempt: शादी की गुनाह नहीं, अब्बू ने यह भी नहीं सोचा प्रेगनेंट हूं

भरतपुर के सहयोग नगर कॉलोनी का मामला, मर्जी के खिलाफ शादी...बेटी को ऑटो से टक्कर मारने का प्रयास, पिता गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
Honor Killing Attempt

जयपुर। हमने शादी की है। कोई गुनाह नहीं किया है। इन्होंने पहले भी मुझे कई बार धमकियां दी लेकिन मैंने केवल यही सोचा कि पिताजी है। लेकिन आज जब मैं प्रेगनेंट हूं, तब भी उन्होंने मेरे और मेरे पति पर हमला किया है। यह कहना है कि भरतपुर के माली मोहल्ला नमक कटरा निवासी नगमा खान का।

नगमा ने बताया कि उसने माली मोहल्ला नमक कटरा निवासी नरेंद्र कुमार सैनी से 22 फरवरी, 2022 को घर से भागकर दिल्ली में शादी की थी। तभी से घरवाले उसे और नरेन्द्र को धमका रहे हैं। नगमा अभी पति के साथ भरतपुर के रंजीतनगर में किराए के मकान में रह रही हैं।

गुरुवार को नरेंद्र अपनी पत्नी को जनाना अस्पताल में दिखाने के लिए गया था। इस दौरान लड़की का पिता ऑटो चालक इस्लाम खान ने ऑनर किलिंग का प्रयास किया। इस्लाम बाइक सवार दंपती का पीछा करने लगा।

सहयोग नगर में नरेंद्र बाइक रोककर नगमा को जूस पिलाने के लिए गया। तभी इस्लाम खान ने ऑटो से उनकी बाइक को टक्कर मार दी और नगमा पर ऑटो चढ़ाने की कोशिश की। नगमा ने वहां से भागकर जान बचाई। यह देख मौके पर लोग एकत्रित हो गए। पीडि़ता के पति ने मथुरा गेट थाने में ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।