
Heatwave Tips
Jaisalmer Temperature: जयपुर। राजस्थान में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 23 मई को राज्य के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। जैसलमेर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 48.0°C रिकॉर्ड किया गया।
बाड़मेर भी पीछे नहीं रहा और वहां अधिकतम तापमान 47.5°C दर्ज किया गया। बीकानेर में 46.4°C, फलोदी में 46.2°C, पिलानी में 45.7°C और चूरू में 45.6°C तापमान रहा। राजधानी जयपुर भी भीषण गर्मी की चपेट में रही और यहां पारा 43.2°C तक पहुंच गया।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने, हल्के और सूतीकपड़े पहनने तथा अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी गई है।
| स्थान का नाम | अधिकतम तापमान (°से.) |
|---|---|
| जैसलमेर | 48.0°C |
| बाड़मेर | 47.5°C |
| बीकानेर | 46.4°C |
| फलोदी | 46.2°C |
| पिलानी | 45.7°C |
| चूरू | 45.6°C |
| जयपुर | 43.2°C |
जयपुर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक विशेष मौसम चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि दक्षिण कोंकण तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर पर आज सुबह 8:30 बजे एक सुस्पष्ट निम्न दाब का क्षेत्र बना है, जो अगले 24 घंटों में और अधिक तीव्र होकर उत्तर की ओर बढ़ सकता है। इससे देश के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, वहीं राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर बरकरार रहेगा।
Updated on:
23 May 2025 10:52 pm
Published on:
23 May 2025 10:52 pm
