6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में तेज बारिश से ढहा मकान, दबे 5 बच्चे और उनके मां—बाप

राजधानी जयपुर में बारिश का दौर लगातार जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर में तेज बारिश से ढहा मकान, दबे 5 बच्चे और उनके मां—बाप

जयपुर में तेज बारिश से ढहा मकान, दबे 5 बच्चे और उनके मां—बाप

जयपुर। राजधानी जयपुर में बारिश का दौर लगातार जारी है। भट्टा बस्ती में शनिवार सुबह बारिश के कारण एक मकान ढह गया। मकान ढहने के कारण उसमें बच्चों सहित सात लोग दब गए। मकान ढहने पर मौके पर हड़कंप मच गया। आस पास के लोगों ने दबे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर भट्टा बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सिविल डिफेंस के डिफ्टी कंट्रोलर अमित शर्मा ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे का है। सिविल डिफेंस को सूचना मिली की भट्टा बस्ती में एक मकान ढह गया है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। शर्मा ने बताया कि मकान की दीवार पक्की बनी हुई थी। मकान के उपर टीन शैड थे। दीवार गिरने की वजह से टीन शैड भी गिर गए थे। इस समय दंपति व उनके बच्चे नींद से जगकर अपनी दिनचर्या के कार्य में लगे हुए थे। जो अचानक मकान ढहने से उसके नीचे दब गए। बाद में टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दबने वालो में तीन बालिकाएं, दो बालक और माता—पिता शामिल थे। जिन्हे बचाया गया। सभी लोगों को प्राथमिक उपचार कर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

कंट्रोल रूम में लगा शिकायतों का अंबार...

जयपुर कलेक्ट्रेट का कंट्रोल रूम नंबर 0141 2204475 है। जहां शनिवार सुबह से शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। कंट्रोल रूम के अनुसार शहर के सभी हिस्सो में बारिश का दौर जारी है। लेकिन सबसे ज्यादा शिकायतें सीकर रोड, रामगढ़ मोड़, ब्रह्म्पुरी इलाको से आ रही है। इन इलाकों में सबसे ज्यादा जलभराव है। कंट्रोल रूम में सुबह 10 बजे तक करीब 50 शिकायते आई है।