Jaipur News: राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में हाउसिंग बोर्ड मल्टी स्टोरी फ्लैट की स्कीम लॉन्च करने जा रहा है। इस स्कीम के तहत मध्यम आय वर्ग 'अ' और मध्यम आय वर्ग 'ब' के फ्लैट बनाए जाएंगे। इस योजना में 160 फ्लैट बनाए जाने प्रस्तावित हैं। जो कि मानसरोवर में सेक्टर-5 शिप्रापथ सरयू मार्ग स्थित अपेक्स हॉस्पिटल के पास बनाए जाएंगे।