पुलिस ने निवाई निवासी हरिराम सिंह पुत्र श्रीराम चौधरी, पीपलू निवासी जितेंद्र चौधरी पुत्र श्रद्धालाल, सकतपुरा निवासी रामावतार मीना पुत्र कैलाश चंद मीणा के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जब्त कर ली गई है। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी विनय कुमार डीएच को सौंपी गई है।