
Weather Alert: जयपुर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर केंद्र ने सोमवार रात 8:30 बजे एक तात्कालिक चेतावनी जारी की है, जिसमें आगामी तीन घंटों के दौरान राजस्थान के कई ज़िलों में तेज़ आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस चेतावनी को दो श्रेणियों में बांटा है—ऑरेंज अलर्ट (BEPREPARED) और येलो अलर्ट (BE UPDATED)।
जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर, भरतपुर, धौलपुर, करौली व नागौर ज़िलों में तेज़ आंधी (40-60 किमी/घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। विभाग ने इन क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है।
जयपुर शहर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ सहित अन्य जिलों में 30-40 किमी/घंटा की गति से तेज़ हवा और हल्की वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया गया है कि वे बिजली के खंभों, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहें। आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षात्मक उपाय अपनाएं।
अधिक जानकारी के लिए मौसम विभाग की वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in/jaipur पर जाएं।
Updated on:
2 Jun 2025, 9:16 PM IST
Published on:
2 Jun 2025, 9:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.