15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : राजस्थान में 16-17 सितंबर को हल्की-मध्यम बारिश की संभावना, 30-40 KMPH की गति से चलेगी तेज हवाएं

Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ व मानसून के प्रभाव से आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व राज्य के कई भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। जानें 16-17 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम।
2 min read
Google source verification
imd prediction rajasthan two days light to moderate rain possibility

Rajasthan Weather Update : फाइल फोटो - ANI

Weather Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार सितंबर के आस-पास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां बन रही है। जबकि मानसून के लौटने की प्रक्रिया शुरू होने की सामान्य तिथि 17 सितंबर है। लेकिन इस बार मानसून ट्रफ के सक्रिय रहने एवं पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के चलते मानसून की विदाई में विलंब हुआ है। आइएमडी के अनुसार मानसून के लौटने से पहले राजस्थान-मध्यप्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 16-17 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ व मानसून के संयुक्त प्रभाव से बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन व हल्की-मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।

वहीं पूर्वी राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा मानसून विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, जोधपुर संभाग आज बारिश की प्रबल संभावना

मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र आज दक्षिण पश्चिम राजस्थान व आस-पास के कच्छ क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार आज 15 सितंबर को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर संभाग में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश कोटड़ा, उदयपुर में 88 M.M. दर्ज किया गया है।

पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी

इस साल पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर रहा है। इस एरिया के अधिकतर जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। बारिश कम होने से इन जिलों में सितंबर का दूसरा सप्ताह बीतने के बाद भी तापमान 40 डिग्री के करीब है। सोमवार से सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में रिकॉर्ड हुआ।

राजस्थान में कहां एक्टिव है मानसून

मौसम वि​ज्ञानियों ने बताया है कि मानसून ट्रफ अब दक्षिण की तरफ शिफ्ट हो गई। लो-प्रेशर सिस्टम अभी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान की सीमा के आस-पास एक्टिव है। अरब सागर से लगातार नमी मिलने से राज्य में अगले 2 दिन और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।