6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में शनिवार को होगी सांसदों की अहम बैठक, राजस्थान से राजे, सैनी और चन्द्रशेखर होंगे शामिल

पीएम मोदी और शाह सहित कई बड़े नेता होंगे मौजूद
2 min read
Google source verification
Vasundhara Raje and Madan Lal Saini

दिल्ली में शनिवार को होगी सांसदों की अहम बैठक, राजस्थान से राजे, सैनी और चन्द्रशेखर शामिल

जयपुर। भाजपा ( BJP ) ने शनिवार को दिल्ली में सांसदों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ( Amit Shah ) समेत कई बडे नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में राजस्थान के सभी सांसद तो मौजूद रहेंगे ही साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ( Madan Lal Saini ) और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

जनता का आभार जताने के लिए भाजपा निकालेगी धन्यवाद यात्रा
चुनाव में एकतरफा जीत से उत्साहित भाजपा मतदाताओं का आभार जताएगी। जयपुर शहर में धन्यवाद यात्रा निकालने की कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है रामचरण बोहरा ( ramcharan bohra ) हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। इसके लिए एक विधानसभा क्षेत्र में दो दिन घूमेंगे। इस तरह आठों विधानसभा क्षेत्र में 16 दिन का कार्यक्रम होगा। हालांकि, अभी इस पर मंथन शुरू हुआ है, संगठन स्तर पर फाइनल होगा। इस बीच बोहरा एक—दो दिन में पैदल खोले के हनुमान मंदिर जाएंगे। टिकिट मिलने के बाद भी पैदल ही खोले के हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे।

राजे और बोहरा ने किए गोविन्ददेवजी के दर्शन
चुनाव में साढ़े चार लाख वोट से जीत दर्ज करने से उत्साहित रामचरण बोहरा शुक्रवार को दिनभर संगठन पदाधिकारियों से लेकर जनता के बीच ही रहा। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में ढोक लगाकर शुरुआत की और शाम को शहर के आराध्य देव गोविन्ददेवजी मंदिर में दर्शन किए। गोविन्ददेवजी मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ पहुंचे। इस बीच भाजपा शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता साथ रहे। जगह—जगह स्वागत का दौर भी चला। सूत्रों के मुताबिक राजे ने बोहरा को कहा कि, उनकी जीत के पीछे मतदाताओं के साथ गोविन्ददेवजी की कृपा भी रही। यहीं से रोड शो की शुरुआत भी की थी। इसके बाद शाम को दर्शन करने का कार्यक्रम तय हुआ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग