
Incident
राजधानी में आत्महत्या का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिर एक बार आत्महत्या की खबर से दहल उठा जयपुर। आज अलसुबह युवक ने सांगानेर थाना इलाके में जा रही ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया। जैसा ही लोगों को इस बात का पता चला इलाके में सनसनी मच गई।
अब तक नहीं हुईं मृतक की पहचान
सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन अब तक युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
ट्रेन की टक्कर से बिखरा शव
पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब आठ बजे किसी ने माल की ढाणी के पास पटरियों पर शव पड़ा होने की इत्तला दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। मृतक की उम्र करीब तीस साल है। ट्रेन की टक्कर से शव बिखर गया।
Published on:
28 May 2017, 10:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.