
जयपुर। मौसम में बदलाव का खासा असर दिखाई दे रहा है। लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहें है। लोग खांसी, जुकाम की चपेट में ज्यादा आ रहे है। एसएमएस अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लगी है। इसके साथ जयपुरिया अस्पताल, कांवटिया अस्पताल, सेटेलाइट अस्पताल व अन्य अस्पतालों मे भी मरीजों की कतारें लगी हुई है। इसके साथ बच्चे भी वायरल डिजीज की चपेट में आ रहे है। जेके लोन अस्पताल में खांसी-जुकाम, निमोनिया, पसली चलना व डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार पहले जुकाम-खांसी के मरीज 2 से 3 दिन में स्वस्थ हो रहे थे। वहीं अब बीमारी के ठीक होने में करीब 2 सप्ताह का समय लग रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में कमी के साथ ही वायरस का असर और प्रदूषण युक्त वातावरण के कारण मरीज को स्वस्थ होने में अधिक समय लग रहा है। मरीजों में तो एंटी बायोटिक दवाएं भी कम असर कर रही है। इसलिए मरीज को रिकवर होने में समय लग रहा है।
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों व बुजुर्गों का सर्दी में ज्यादा ध्यान रखें। उन्हें भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं लेकर जाएं। इसके अलावा सर्दी के मौसम में गर्म खान पान करे। अगर कोई बीमार हो जाता है तो घर पर अपनी मर्जी से दवाएं लेने से बचें। बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
Published on:
20 Dec 2023 10:48 am
