8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India vs Australia World Cup 2023 Final : रेस्त्रां, थियेटर, कैफे में फाइनल मुकाबले की तैयारियां पूरी, मैच का बेसब्री से इंतजार

India vs Australia World Cup 2023 Final : आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा। राजस्थान सहित पूरे देश के क्रिकेटप्रेमियों में विश्व कप फाइनल को लेकर बड़ा उत्साह है। रेस्त्रां, थियेटर, कैफे में फाइनल मुकाबले देखने की तैयारियां पूरी हो गई है। जनता टीम इंडिया की जीत की दुआएं मांगी रही है।

2 min read
Google source verification
india_vs_australia_world_cup_2023_final.jpg

India vs Australia World Cup 2023 Final

India vs Australia World Cup 2023 Final : भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि एक साझा इमोशन है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर जयपुराइट्स में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फाइनल मुकाबले के लिए लोगों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इतना ही नहीं शहर के कैफे, लाउंज, रेस्त्रां, क्लब और होटल में भी लाइव स्ट्रीमिंग की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कुछ सिनेमाहॉल और रेस्त्रा में टूर्नामेंट के सभी बड़े मुकाबले, सेमीफाइनल मैच भी दिखाए गए। फाइनल मुकाबले का रेस्त्रा, कैफे और हॉल में स्टेडियम वाला लुत्फ लेने के लिए यूथ को स्पेशल ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। ज्यादातर जगहें पहले से ही सीट रिजर्व्ड हो चुकी हैं।



विदेशी मेहमान जुड़ेंगे वर्ल्ड कप लाइव स्ट्रीमिंग में

आदर्श नगर स्थित लाउंज एवं रेस्त्रां की मैनेजर नंदनी ने बताया कि वर्ल्डकप फाइनल को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। नंदनी का दावा है कि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए वह शहर में सबसे बड़ी स्क्रीन लगा रहे हैं। मैच देखने आए लोगों को स्पेशल फूड ऑफर्स और मेन्यू मिलेंगे। इनमें डिशेस और ड्रिंक्स ऑर्डर करने पर 20 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। लाउंज में लाइव डीजे की व्यवस्था भी की है, जिससे फिनाले का मजा दोगुना हो जाए। पूल साइड में भी सिटिंग अरेंजमेंट्स किए गए हैं। विदेशी मेहमानों खासकर ऑस्ट्रेलिया के टेरिस्ट्स ने भी मैच की लाइव स्क्रीनिंग के लिए प्री बुकिंग करवाई हुई है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भरतपुर में पीएम मोदी की हुंकार, जानें 11 बड़ी बातें

कैफे में ढोल नाच

मालवीय नगर स्थित कैफे ओनर धीरज यादव ने बताया कि वर्ल्डकप को खास बनाने के लिए उन्होंने अपने कैफे में ढोल नाच भी रखवाया है। लाइव स्क्रीनिंग के साथ आने वाले दर्शकों को फ्री एंट्री दी जाएगी। फाइनल का फूड मेन्यू भी खास है। सेमीफाइनल में दोनों टीमों के पहुंचने के बाद से ही फैंस ने कैफे में स्क्रीनिंग को लेकर क्वेरीज शुरू कर दी थीं। वह बताते है कि लाइव स्क्रीनिंग से मौजूद लोगों में एक तरह का जुड़ाव और जज्बा महसूस होता है। कैफे में मैच के दौरान देशभक्ति गीत भी चलाए जाएंगे।

वर्ल्डकप डिजाइन के केक, मेहंदी डिजाइन

रेस्त्रां एवं सिनेमाहॉल में एडवांस बुकिंग 70 प्रतिशत हो चुकी हैं। युवा मुकुल कालरा का कहना है कि लाइव स्ट्रीमिंग में स्टेडियम वाला फील आता है। बेकरी ओनर जेसिका संगतानी ने बताया कि लोगों में फाइनल का इतना क्रेज है कि एनिवर्सरी व बर्थडे के लिए वर्ल्ड कप डिजाइन के केक बनवा रहे हैं। फाइनल में जीत का जश्न मनाने के लिए भी प्री ऑर्डर्स आ रहे हैं। थीम मेहंदी आर्टिस्ट रेणु भदरार ने खास फाइन मुकाबले के लिए मेहंदी डिजाइन में विराट और कमिंस के फेस और वर्ल्डकप का डिजाइन बनाया है। लेखक : रिया कालरा

यह भी पढ़ें - राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबर, World Cup Final Match के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, चूके न

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग