5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG Semi Final: टीम इंडिया जाएगी फाइनल में, या इंग्लैंड देगी झटका, चौंका रही फलोदी सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी

IND vs ENG Semi Final Prediction: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर को लेकर रोमांच चरम पर है। फलोदी सट्टा बाजार में टीम इंडिया को फेवरेट बताया जा रहा है, जिससे मुकाबले को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification
IND vs ENG Semi Final, IND vs ENG Semi Final Prediction, ICC Men T20 World Cup, भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल, वानखेड़े स्टेडियम, फलोदी सट्टा बाजार, टीम इंडिया फेवरेट, मैच प्रेडिक्शन, सेमीफाइनल मुकाबला, Suryakumar Yadav, Sanju Samson, Jasprit Bumrah, Hardik Pandya, Tilak Varma, Ishan Kishan, Arshdeep Singh, Varun Chakravarthy, Axar Patel

फाइल फोटो- पत्रिका

Phalodi Satta Bazaar: गुरुवार शाम वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और माहौल उम्मीद व रोमांच से भरा हुआ है। इसी बीच सट्टा बाजार से जुड़ी एक चर्चा भी सामने आई है। राजस्थान के चर्चित फलोदी सट्टा बाजार में इस मुकाबले में भारतीय टीम को फेवरेट बताया जा रहा है।

इंग्लैंड पर भारी दिख रही टीम इंडिया

फलोदी के भावों के अनुसार इस समय भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है। बाजार में मैच का भाव 50-51 पैसे के आसपास चल रहा है। इसका अर्थ है कि टीम इंडिया की जीत पर कम और इंग्लैंड की जीत पर ज्यादा रुपए मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सट्टा गतिविधियां कानूनी रूप से मान्य नहीं हैं, फिर भी बड़े मुकाबलों के दौरान इन भावों पर लोगों की नजर बनी रहती है।

आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम

मैदान पर नजर डालें तो भारतीय टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी दिखाई दे रही है। हाल ही में नाबाद 97 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं और आलोचकों दोनों को जवाब दिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जबकि हार्दिक पंड्या दबाव की परिस्थितियों में टीम को संभालने की क्षमता रखते हैं। युवा तिलक वर्मा और ईशान किशन भी शीर्ष क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

गेंदबाजी आक्रमण में विविधता टीम की बड़ी ताकत मानी जा रही है। जसप्रीत बुमराह अपनी सटीक लाइन-लेंथ के लिए प्रसिद्ध हैं, वहीं अर्शदीप सिंह नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवरों में प्रभावी गेंदबाजी करते हैं। वरुण चक्रवर्ती की स्पिन और अक्षर पटेल की किफायती गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम मजबूती के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।

नोटः यहां पर दी गई जानकारी फलोदी में सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।