रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, एक जनवरी से जयपुर-चूरू-जयपुर, जयपुर-फुलेरा-जयपुर, जयपुर-बठिंडा-जयपुर, जैसलमेर-भगत की कोठी-जैसलमेर, अजमेर-पुष्कर-अजमेर, जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर सहित कुल 90 (45 जोड़ी) ट्रेनों को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।