
Ajmer to Ranchi Weekly Special Train (Patrika File Photo)
Ajmer To Ranchi Weekly Special Train via Jaipur: भीषण गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने अजमेर से रांची के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
बता दें कि यह ट्रेन वाया जयपुर और कोटा मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे राजस्थान, मध्यप्रदेश और झारखंड के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 09619/09620, अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल कुल 13 ट्रिप लगाएगी। अजमेर से रांची (09619): यह ट्रेन 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को अजमेर से रात 11:05 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।
रांची से अजमेर (09620): वापसी में यह ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को रांची से सुबह 10:50 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार शाम 6:35 बजे अजमेर पहुंचेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी। अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेनुकूट, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, तोरी और लोहरदगा।
कोटा मंडल के यात्रियों के लिए समय-सारणी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। जाते समय (09619): सवाई माधोपुर (रात 03:40), सोगरिया (सुबह 05:25), बारां (सुबह 06:18) और छबड़ा गुगोर (सुबह 07:08)। वापसी में (09620): छबड़ा गुगोर (सुबह 09:53), बारां (सुबह 10:55), सोगरिया (सुबह 11:05) और सवाई माधोपुर (दोपहर 01:25)।
लंबी दूरी की इस ट्रेन के संचालन से झारखंड की ओर जाने वाले प्रवासियों और ग्रीष्मकालीन अवकाश में पर्यटन पर जाने वाले परिवारों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या काउंटर से अपनी बुकिंग करा सकते हैं।
Published on:
14 Apr 2026 08:33 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
