9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंसान के जीवन में बुरा समय आते ही देता है ऐसे संकेत! हो जाएं सावधान

इंसान के जीवन में बुरा समय आते ही देता है ऐसे संकेत! हो जाएं सावधान  

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

May 07, 2018

jyotish

astro

जयपुर

कहा जाता है कि मानव अपने पूर्वार्जित कर्म के आधार पर इस जन्म में सुख-दुख भोगता है। इन सुख-दुखों का संकेत जन्म कुंडली से प्राप्त होता है। जन्म कुंडली में ग्रह बली एवं शुभ स्थिति में होता है, तो व्यक्ति को सुख प्राप्त होता है, वहीं अगर वह निर्बल एवं अशुभ स्थिति में हों तो दुखों की अधिकता रहती है। हर व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों के परिवर्तन का असर होता है।

ज्योतिष की मानें तो हर कोई किसी न किसी ग्रह दोष से ग्रस्त रहता है। कई बार उसे पता नहीं चलता कि किस वजह से उसकी जिंदगी में तूफान थमने का नाम नहीं ले रही। भारतीय ज्योतिष शास्त्र अनुसार बुरे दिन शुरु होने से पूर्व हर व्यक्ति को उसके संकेत मिलने लग जाते हैं। अगर बुरे दिन आने वाले होते हैं तो उससे पहले अशुभ संकेत मिलते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।


- जब किसी के बुरे समय की शुरुआत होती है तो उसकी कोई ऐसी चीज़ गुम हो जाती है जो उसे बहुत प्रिय होती है या बहुत मंहगी होती है। बुरे समय में ऐसी चीज़ लाख खोजने पर भी नहीं मिलती।

- बनते हुए काम या बने हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं या रुक जाते हैं।

- इस समय में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो जाती है जो आपके आपकी क्षमता से ज्यादा काम कराता है और उस काम के पूरा होने के बाद आपको उसका श्रेय भी नहीं दिया जाता।

- जब आपको अपने न समझें और आपकी सही बातों पर आपकी पीठ पीछे आलोचना करें।

- घर का कोई पालतू जानवर(गाय, भैंस, कुत्ता , घोडा बैल इत्यादि) मर जाता है।

- झूठा आरोप लगा कर अदालती मामलों में फंस सकते हैं।

- धन की हानि हो सकती है या चल-अचल संपत्ति में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

- कोई गंभीर बीमारी हो सकती है या पुराना रोग फिर से दस्तक दे सकता है।

इस तरह से आपको बुरे वक़्त का पता लग सकता है और आप पहले ही सावधान हो सकते है।