5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran-Israel War : राजस्थान के लिए बुरी खबर, ₹10,000 करोड़ का आयात-निर्यात प्रभावित, आयातक-निर्यातक चिंतित

Iran-Israel War : राजस्थान के लिए बुरी खबर। ईरान-अमरीका-इजरायल युद्ध का असर अब राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर दिखने लगा है। इससे प्रदेश के आयातक और निर्यातक चिंता में हैं।

2 min read
Google source verification
Iran-Israel War Rajasthan Bad news import-export worth ₹10,000 crore affected importers-exporters worried

फोटो -AI

Iran-Israel War : पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमरीका-इजरायल युद्ध का असर अब राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर दिखने लगा है। इससे प्रदेश के आयातक और निर्यातक चिंता में हैं। अरब सागर के समुद्री मार्ग से मिडिल ईस्ट, यूरोप जाने वाला माल प्रभावित हुआ है, वहीं जयपुर से दुबई, शारजाह, मस्कट और आबूधाबी के लिए संचालित 70 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

व्यापारिक संगठनों के अनुसार आयात-निर्यात, टूर-ट्रैवल और होटल उद्योग को मिलाकर अब तक करीब 10 हजार करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हो चुका है। इन देशों में फंसे राजस्थानियों की मदद के लिए राजस्थान फाउंडेशन, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन आगे आए हैं।

राजस्थान से मिडिल ईस्ट में निर्यात

दालें, मसाले, दवाइ‌यों, मेहंदी, केमिकल, मशीनरी, टूल्स, जेम्स ज्वेलरी, टेक्सटाइल, गारमेंट निर्यात होते हैं।

इनका होता है आयात

कच्चा तेल, केमिकल्स, ड्राई फ्रूट्स पेट्रोलियम उत्पाद, खनिज और औद्योगिक कच्चा माल।

भारी नुकसान - सुरेश अग्रवाल

फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि ईरान और अमरीका-इजरायल युद्ध ने सबसे ज्यादा वैश्विक बाजार को प्रभावित किया है। इसका असर भी लम्बे समय तक रहने की संभावना है।

फिलहाल तो राजस्थान के आयात और निर्यात दोनों पर इसकी मार पड़ रही है, यदि यह युद्ध ज्यादा दिनों तक चलता है, तो मिडिल ईस्ट के साथ यूरोप और अफ्रीका से व्यापार करने वाले प्रदेश के निर्यातक और आयातक दोनों को ही भारी नुकसान होगा।

महत्वपूर्ण बाजार - डॉ. केएल जैन

राजस्थान चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. केएल जैन का कहना है कि राजस्थान के लिए मिडिल ईस्ट बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। वहां प्रदेश के शेखावाटी और अन्य क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग रोजगार के लिए जाते हैं।

सबसे ज्यादा असर दुबई जैसी ग्लोबल सिटी में हुए हमलों से व्यापारिक और पर्यटन हितों को नुकसान हो रहा है। दुबई इंटरनेशनल मार्केट के लिए ग्लोबल जंक्शन की तरह है।

व्यापार पर असर - अशोक माहेश्वरी

ज्वैलर्स शो के कन्वीनर अशोक माहेश्वरी का कहना है कि पहले ट्रंप टैरिफ और अब ईरान-यूएस-इजरायल युद्ध से जेम्स ज्वैलरी का एक्सपोर्ट बिजनेस बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इसके कारण पहले तुसान शो और अब बैंकॉक और हांगकांग शो में भी अच्छा व्यापार नहीं हुआ।

युद्ध के कारण सोने की कीमतों में तेजी का व्यापार पर असर है। लोग जेम्स-ज्वैलरी शौक के लिए अच्छे माहौल में खरीदते हैं।