3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जय कल्ब: रामशरण गुप्ता अध्यक्ष और दासोत सचिव बने

जय क्लब की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिए रविवार को क्लब परिसर में चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामशरण गुप्ता और सचिव पद पर पुन: मनोज दासोत चुने गए।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Apr 25, 2023

जय कल्ब: रामशरण गुप्ता अध्यक्ष और दासोत सचिव बने

जय कल्ब: रामशरण गुप्ता अध्यक्ष और दासोत सचिव बने

जय क्लब की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिए रविवार को क्लब परिसर में चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामशरण गुप्ता और सचिव पद पर पुन: मनोज दासोत चुने गए। चुनाव अधिकारी घनश्याम दत्ता ने बताया कि डॉ. जीएल शर्मा उपाध्यक्ष, राजीव नागौरी संयुक्त सचिव (प्रशासन), संजय अजमेरा संयुक्त सचिव (खेल) तथा सीए अनिल कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष बने। इसके अलावा रोबिन काला, विकास जैन, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, संजीव जैन, सिद्धार्थ शर्मा, अंशुल जैन, पंकज भाला और धीरज विजयवर्गीय कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

अध्यक्ष रामशरण गुप्ता 888 वोटों के साथ अपने प्रतिद्वंदी निर्वतमान अध्यक्ष डॉ. हरि ओम बंब को 482 मतों के साथ मात दी। वहीं सचिव मनोज दासोत ने 697 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी डॉ. सुरेन्द्र कुमार काला को 191 वोटों से मात देकर सचिव पद पर बरकरार रहें। डॉ. मनीषा जैन 373 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रही। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जी.एल. शर्मा 440 वोटों के साथ सूर्य प्रकाश पुरोहित को 28 मतों से मात दी। वहीं संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर राजीव नागोरी 668 वोटों के साथ गिरीश सरीन को 206 मतों से हराया। संयुक्त सचिव (स्पोर्ट्स) पद पर संजय अजमेरा 524 वोटों के साथ आदित्य रावत को सिर्फ 6 वोटों से शिक्स्त दी। कोषाध्यक्ष पद पर सी.ए. अनिल कुमार शर्मा 647 वोटों के साथ अशोक कुमार जैन को 79 मतों से शिकस्त देकर जीत दर्ज की।

कार्यकारिणी सदस्यों में रोबिन काला सर्वाधिक 722 मतों के साथ शीर्ष रहें। इसके अलावा विकास जैन 656, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ 631, संजीव जैन 601, सिद्धार्थ शर्मा 549, अंशुल जैन 536, पंकज भाला 531 और धीरज विजयवर्गीय 502 भी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
चुनाव अधिकारी घनश्याम दत्ता की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुए।