23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में 24 घंटे में दूसरा दर्दनाक हादसा: अब पिकअप ने 18 माह की मासूम को कुचला

Jaipur pickup driver negligence: जयपुर में मासूम बच्चों की सड़क हादसों में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जवाहर सर्कल थाना क्षेत्र में एक दिन पहले 13 माह की बच्ची की कार से कुचलकर मौत होने के बाद शुक्रवार रात गलता गेट इलाके में भी हादसा हो गया। यहां एक पिकअप गाड़ी ने रिवर्स लेते समय 18 माह की मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Minor girl death case Jaipur

गलता गेट इलाके में मासूम बच्ची की मौत, पत्रिका फोटो

Jaipur pickup driver negligence: जयपुर में मासूम बच्चों की सड़क हादसों में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जवाहर सर्कल थाना क्षेत्र में एक दिन पहले 13 माह की बच्ची की कार से कुचलकर मौत होने के बाद शुक्रवार रात गलता गेट इलाके में भी हादसा हो गया। यहां एक पिकअप गाड़ी ने रिवर्स लेते समय 18 माह की मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।

फ्रूट उतारने आया था पिकअप चालक

पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे लाल मस्जिद के पीछे स्थित इलाके में हुआ। पिकअप चालक गोदाम पर फल-फ्रूट उतारने आया था। इसी दौरान गाड़ी को रिवर्स लेते समय वहां खेल रही मन्नत उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद परिजन गंभीर हालत में बच्ची को तत्काल जेके लोन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद लोगों में आक्रोश

बच्ची के पिता आलम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वर्तमान में गलता गेट क्षेत्र में लाल मस्जिद के पीछे परिवार सहित रहते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही रिहायशी इलाके में संचालित गोदाम को हटाने की मांग उठाई।
सूचना पर गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कर रही है। पिकअप चालक से पूछताछ की जा रही है।

कार की टक्कर से मासूम की मौत, मामला दर्ज

उधर एयरपोर्ट थाना इलाके के आदिनाथ नगर में कार की टक्कर से बच्ची दीया की मौत के मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन ने गुरुवार रात 11 बजे तक एक निजी अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों की समझाइश और मामला दर्ज होने के बाद परिजन बच्ची के शव को लेकर पैतृक गांव रवाना हुए।

गौरतलब है कि आदिनाथ नगर निवासी कॉलेज लेक्चरर काजल गुरुवार शाम अपनी कार लेकर घर पहुंची थीं। इसी दौरान गली में गाड़ी बैक करते समय मासूम दीया उनकी कार की चपेट में आ गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद देर रात तक अस्पताल परिसर में माहौल गरमाया रहा।