Jaipur News : जयपुर शहर के 2 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू हो गई है। शहर के कई डिवीजन में फर्म ने सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के अनुसार ही फर्म सब डिवीजनवार स्मार्ट मीटर लगाना शुरू करेगी। इससे पहले झोटवाड़ा, भांकरोटा समेत कई इलाकों में बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।