Rajasthan Good News : एक नवाचार। धरना-प्रदर्शन या आरोपी को पकड़ने गई पुलिस कई बार भीड़ का शिकार हो जाती है, ऐसी स्थिति में पुलिसकर्मी और अधिकारी न केवल चोटिल होते हैं बल्कि कई बार उनकी जान तक चली जाती है। ऐसी परिस्थिति का प्रारंभिक तौर पर मुकाबला करने के लिए पुलिसकर्मियों को गैर घातक हथियारों (नोन लीथल वैपन्स) मिर्ची स्प्रे और मिर्ची बम का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए खुद को महफूज रख सकें। इसमें मिर्ची स्प्रे, मिर्ची बम, गैस गन, गैस ग्रेनेड इत्यादि चलना और उपयोग करना सिखाया जा रहा।