व्यापार मंडल सचिव सर्वजीतसिंह कंग ने बताया कि राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ की 12 फरवरी को आयोजित बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रदेश की मंडियों को 23 से 26 फरवरी तक चार दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। व्यापारी राज्य सरकार से कृषक कल्याण फीस, राज्य के बाहर से आयात कृषि जिंस पर मंडी टैक्स तथा कृषक कल्याण फीस के संबंध एवं मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, मक्का, जीरा व इसबगोल पर आढ़त का प्रावधान 2.25 प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं।