5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजीपी को कहना पड़ा, आमजन में विश्वास जगा है, उसे धूमिल नहीं करें

कोविड 19 में पुलिस को जनता की पूरी भागीदारी और सहयोग मिला, भामाशाह पुलिस को खाने-पीने से लेकर मास्क और सेनेटाइजर भी दे रहे, कुछ पुलिसकर्मी भ्रष्ट और अनुशासनहीन आचरण से सभी पुलिस वालों की मेहनत पर पानी फेर रहे
less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर के संक्रमित परकोटे में ड्यूटी करते जवान

जयपुर के संक्रमित परकोटे में ड्यूटी करते जवान

जयपुर. राजस्थान पुलिस में भामाशाहों द्वारा दी जाने वाली मदद सामग्री में भ्रष्टाचार की बू आने लगी है। इसको देखते हुए पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने प्रदेशभर की पुलिस को संदेश दिया है कि कुछ पुलिसकर्मी पदीय कर्तव्यों का पालन नहीं किया जाकर भ्रष्ट और अनुशासनहीन आचरण में लिप्त होना पाया गया है। ऐसे बहुत कम पुलिसकर्मी है, लेकिन यह सभी पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत और कोविड 19 में आमजन में अर्जित छवि पर विपरित प्रभाव डालता है। ऐसे पुलिसकर्मियों की शिकायत समस्त पुलिसकर्मियों के मनोबल को गिराता है, साथ में विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है। उन्होंने समस्त जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहन करने का आह्वान किया है।

वीडियो वायरल

हाल ही राजस्थान पुलिस के एक हैड कांस्टेबल ने भामाशाह द्वारा दी गई सामग्री को उन तक नहीं पहुंचाने और संबंधित अधिकारियों के घर ले जाने का वीडियो वायरल किया था। इससे समस्त पुलिसकर्मियों के लिए दी जाने वाली सामग्री कुछ एक तक पहुंचने पर संबंधित भामाशाह द्वारा की गई मदद को आहत करने वाली है। पाली में दूध वाले की शिकायत पर एएसपी द्वारा सिपाही से अभद्र भाषा में बातचीत की रिकॉडिंग का सामने आना और वाहन छोडऩे की एवज में रिश्वत वसूलने जैसे मामले सामने आए हैं।

प्रदेशभर में यूं की जा रही मदद

भामाशाह और अन्य मदद करने वाले लोग सड़कों पर कोविड 19 से लडऩे के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के लिए जूस, चाय, पानी, पीपीई किट, इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने की बोतलें, मास्क, सेनेटाइजर सहित अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।