14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धार्मिक कार्यों से मिलती है मन को शांति : भूपेंद्र सैनी

बांदीकुई उपखंड के बसवा में शिव सेवा समिति बसवा के तत्वावधान मे शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ समारोह मे सातवें दिन कथावाचक बनवारी बापू ने भगवान राम द्वारा सेतुबन्ध रामेश्वरम् की स्थापना एवं बारह ज्योतिर्लिंगों की कथा, प्रदोष व्रत कथा , सोमवार व्रत कथा एवं गंगाजी की कथा संगीतमय सुनाई गई।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Oct 22, 2022

धार्मिक कार्यों से मिलती है मन को शांति : भूपेंद्र सैनी

धार्मिक कार्यों से मिलती है मन को शांति : भूपेंद्र सैनी

जयपुर। बांदीकुई उपखंड के बसवा में शिव सेवा समिति बसवा के तत्वावधान मे शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ समारोह मे सातवें दिन कथावाचक बनवारी बापू ने भगवान राम द्वारा सेतुबन्ध रामेश्वरम् की स्थापना एवं बारह ज्योतिर्लिंगों की कथा, प्रदोष व्रत कथा , सोमवार व्रत कथा एवं गंगाजी की कथा संगीतमय सुनाई गई। कथा में आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सैनी ने शिरकत की। पूर्व मंत्री ने पूजा एक्सप्रेस आश्रम एक्सप्रेस व रानीखेत एक्सप्रेस में से एक ट्रेन रुकवाने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों से ही मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि धर्म की जड़ सदा हरी रहती है।महंत जयनारायण नाथ चेला, शम्भुनाथ, कमलनाथ महाराज ने पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सैनी को शिव जी का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर महिपाल सिंह शेखावत भाजपा बसवा मण्डल अध्यक्ष , रवि पालीवाल जिलाउपाध्यक्ष , दिनेश जोशी अगावली एवं ओमप्रकाश सैनी का भी माला व साफा बंधवाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर संरक्षक विजय कुमार टिक्कीवाल ,राधेश्याम हांडीवाला, रामकरण सैनी पूर्व सरपंच, अजीतसिंह राजपूत ,प्रदीप जोशी, सुरेश छबीला, बाबूलाल सैनी, कैलाश गुढ़ावाला, गुर्जरमल साहू ,बाबू लाल तलाव वाला आदि गणमान्य लोग मौजूद थे ।