15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों को नहीं मिल रही है खाद और बिजली

बांदीकुई में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसानों को पर्याप्त खाद तथा बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Nov 11, 2022

किसानों को नहीं मिल रही है खाद और बिजली

किसानों को नहीं मिल रही है खाद और बिजली

जयपुर। बांदीकुई में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसानों को पर्याप्त खाद तथा बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की है। संघ के जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र गुढा ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि जिले में किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही हेै। किसानों को खाद के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।

वहीं बिजली समस्या से भी किसान त्रस्त है। उन्होंने किसानों को दिन में भी खेती के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तेजराम मीणा, जिला उपाध्यक्ष भगवान सहाय यादव, कोषाध्यक्ष केशुराम मीणा, विजय सिंह, राधेश्याम तिवाडी, नंद लाल गुर्जर, डालचंद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। दूसरी ओर संघ के जिला उपाध्यक्ष भगवान सहाय यादव ने अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत बडिय़ाल खुर्द में श्मशान घाट एवं आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की है।

यादव ने बताया कि बडियाल खुर्द में अहीर समाज के ठोठवाल गौत्र के श्मशान घाट की भूमि स्थित है। ग्राम की आबादी में श्मशान घाट जाने के लिए आम रास्ता जा रहा है। आस पास के काश्तकारों ने श्मशान घाट के चारों तरफ अतिक्रमण कर रखा है। एवं आबादी की भूमि में भी कब्जा कर पुख्ता मकान बना लिए है। आने जाने के लिए आबादी की भूमि में तीन चार फिट का रास्ता है। अतिक्रमण के कारण श्मशान घाट में दाह संस्कार के लिए जाने में भी बहुत परेशानी होती है।