4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहुचर्चित अमर शर्मा हत्याकांड का पर्दाफाश, हुआ बड़ा खुलासा..यूपी से हथियार लेकर जयपुर आते और वारदात को देते थे अंजाम

बहुचर्चित अमर शर्मा हत्याकांड का पर्दाफाश, हुआ बड़ा खुलासा..यूपी से हथियार लेकर जयपुर आते और वारदात को देते थे अंजाम
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Apr 02, 2019

murder case

murder case

जयपुर।

राजधानी जयपुर में कुछ महीने पहले श्यामनगर थाना क्षेत्र में हुए ह्त्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए मर्डर में शामिल डॉन युवकों को पेश किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) लक्ष्मण गोड व प्रसन्न कुमार खमेसरा अति पुलिस आयुक्त (अपराध) ने बताया कि 27 जुलाई 2018 को श्याम नगर, नाड़ी का फाटक, बैनाड़ रोड़, पुलिस थाना करधनी निवासी परिवादी अमित कुमार ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि उसके भाई अमर शर्मा को कमानी रोड पर देना बैंक के पास लगभग रात 10.00 बजे अज्ञात लोगो ने गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गयी। पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने मृतक के ऑफिस से निकलने से लेकर घटना स्थल के स्थान व समय पर गहनता से इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों से अनुसंधान करते हुए जांच पडताल की। शुरूआती जांच में पता चला की घटना कोई स्कूटी सवारों ने की है। इस पर पुलिस ने स्कूटी सवारों की तलाश में टीम दिल्ली, यूपी, गाजियाबाद, उड़ीसा, विशाखापटनम जाकर हत्या के आरोपियों की तलाश की। टीम की मेहनत रंग लायी और उन्होंने अलीगढ युपी से आरोपी शहवाज व फैजल को गिरफ्तार किया। अपराध की गंभीरता को देखते पुलिस आरोपियों से पूछताछ की।

पूछताछ पर यह सामने आया कि दोनों आरोपी यूपी के रहने वाले हैं। वे यूपी से अपने साथ वारदात करने के लिए देशी कट्टा व राउंड साथ में लेकर जयपुर शहर में चोरी व लूट करने के लिए आते जाते हैं।

जयपुर में हत्या की वारदात करने से पहले दोनों एक महीने पहले ही झोटवाडा में आकर किराये पर रूके थे। जो चोरी, नकबजनी, लूट करने के लिए दोनों ने वारदात में प्रयोग में ली गई स्कूटी को चुराया था। आरोपियों ने बताया कि वे स्कूटी से कॉलोनी में घुम-घुम कर दुकान व सुने मकानों की रैकी किया करते थे।

वहीं घटना को कबूलते हुए उन्होंने बताया कि 26 जून 2018 की रात को दोनों शराब के नशे में रात को चोरी व नकबजनी के लिए स्थान तलाश करते हुए झोटवाडा पुलिया की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान अमर शर्मा (मृतक) उर्फ श्याम शर्मा झोटवाडा पुलिया से थाने की तरफ आ रहा था। उन्होंने अमर शर्मा को आवाज देकर रूकवाया और जाकर उसका मोबाईल लूटने की कोशिश की। इस दौरान व्यक्ति ने विरोध किया तो उसे गोली मारकर मोबाईल लूट लिया और फरार हो गये। वहीं बाद में पकडे जाने के डर से मोबाइल रास्तें में एक खाली प्लॉट में फैंक कर वहां से भाग गए और दूसरे दिन यूपी भाग गये।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग