1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : नहीं मान रहे ‘घूसखोर’, अब 40 हजार की रिश्वत लेते हैड कांस्टेबल और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Jaipur ACB Action : जयपुर ग्रामीण के अमरसर थाने में एसीबी की बड़ी कार्रवाई। हैड कांस्टेबल और दलाल 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।
2 min read
Google source verification
jaipur amarsar police station acb trap head constable bribe case 2026

एसीबी के हत्थे चढ़े हैड कांस्टेबल रतनलाल आर्य, दलाल राकेश मीणा

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी की विशेष टीम ने जयपुर ग्रामीण के अमरसर थाने में कार्यरत हैड कांस्टेबल रतनलाल आर्य और उसके एक निजी दलाल राकेश मीणा को परिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। परिवादी के खिलाफ दर्ज एक मामले में उसके पक्ष में निष्पक्ष जांच करने और राहत देने की एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी। पुलिस महकमे के भीतर ही रिश्वतखोरी के इस खेल का पर्दाफाश होने से जयपुर ग्रामीण के पुलिस प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

मुकदमे में मदद की एवज में मांगी घूस

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि उसके खिलाफ अमरसर थाने में एक मामला लंबित है, जिसकी जांच हैड कांस्टेबल रतनलाल आर्य कर रहा था।

हैड कांस्टेबल रतनलाल आर्य ने केस में परिवादी के पक्ष में रिपोर्ट लगाने, मामले को कमजोर करने और उसे राहत पहुंचाने की एवज में मोटी रकम की मांग की थी। रिश्वत की रकम का लेनदेन सुगम बनाने के लिए हैड कांस्टेबल ने अपने परिचित दलाल राकेश मीणा को बीच में शामिल किया था।

एसीबी ने बिछाया ट्रैप का जाल

शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी जयपुर की टीम ने गोपनीय तरीके से शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान हैड कांस्टेबल रतनलाल आर्य और दलाल राकेश मीणा द्वारा 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।

इसके बाद एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। मंगलवार को जैसे ही परिवादी ने दलाल राकेश मीणा और हैड कांस्टेबल रतनलाल आर्य को 40 हजार रुपये की रिश्वत की राशि सौंपी, घात लगाकर बैठी एसीबी टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों को मौके पर ही धर दबोचा।

शीर्ष अधिकारियों के सुपरविजन में कार्रवाई

एसीबी अधिकारियों ने आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि 40 हजार रुपये बरामद कर ली है। यह पूरी कार्रवाई एसीबी के पुलिस महानिदेशक (DG) गोविंद गुप्ता, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (ADG) स्मिता श्रीवास्तव और पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ओमप्रकाश मीणा के कुशल मार्गदर्शन व सुपरविजन में की गई।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की अलग-अलग टीमें आरोपी हैड कांस्टेबल रतनलाल आर्य के आवास और अन्य ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति तथा अन्य संदिग्ध दस्तावेजों की गहनता से तलाशी ले रही हैं।

भ्रष्टाचार और साइबर शिकायत के लिए आधिकारिक पोर्टल्स

यदि आपसे भी किसी सरकारी विभाग, थाने या कार्यालय में काम के बदले रिश्वत मांगी जाती है, तो तुरंत आधिकारिक माध्यमों पर शिकायत दर्ज कराएं:

राजस्थान एसीबी में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने के लिए Anti Corruption Bureau Rajasthan Portal पर विजिट करें।

राज्य सरकार के जन सूचना एवं शिकायत निवारण के लिए Rajasthan Sampark Portal का अवलोकन करें।