जयपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने प्रेमी सुंदर कश्यप और प्रेमिका जीविका को गिरफ्तार किया है, जिनकी मुलाकात एक साल पहले जयपुर जंक्शन पर हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों में प्यार हो गया। जीविका का ससुराल सीकर में था। उसने पति को छोड़ दिया था, लेकिन पति बच्चों को उसके साथ भेजने के लिए तैयार नहीं हुआ।