6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर शहर में घुसा बघेरा, जनता में दहशत, वन विभाग की टीम तलाश में जुटी

जयपुर शहर में बघेरा घुसा गया है। जनता में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम बघेरे को खोजने में जुटी हुई। पर अभी तक कोई सूचना नहीं मिली।

less than 1 minute read
Google source verification
tiger.jpg

Tiger

जयपुर शहर में दहशत फैल गई है। शहर में बघेरा घुसा गया है। इस सूचना के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। एक वीडियो में बघेरा शिकार की तलाश में दिख रहा है। बघेरा बेहद चौकन्ना है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जरा सी हलचल होने के बाद बघेरा जिस घर के सामने खड़ा था वहां से तेजी के साथ दीवार फांद कर दूसरी तरफ चला गया। वीडियो में जयपुर शहर के सी ब्लॉक इंदिरा नगर कॉलोनी झालाना डूंगरी फेस सेकंड जवाहर नगर स्कूल के सामने घूमता नजर आ रहा है। जब इस बात की जानकारी आम जनता को हुई तो सभी सहम गए। उसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। इस सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया। मौके पर पहुंच कर वन विभाग की टीम बघेरे को खोजने में जुटी हुई है।

स्थानीय निवासी सोनू ने बताया कि देर रात से ही बघेरे का मूवमेंट कॉलोनी में था, सीसीटीवी में बघेरे का मूवमेंट नजर आ रहा है। बघेरा मौजूदा वक्त कहां है अभी उसकी सहीं लोकेशन का अंदाजा नहीं है। वन विभाग ने सभी को सावधान कर दिया है।

यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान में कल बनेगी विश्व की सबसे बड़ी रोटी, बनेगा इतिहास

यह भी पढ़ें - Good News : उदयपुर में मक्का की नई किस्म विकसित, प्रताप संकर मक्का-6 किसानों के लिए है वरदान

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग