31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाय ने महिला पर एकाएक किया जानलेवा हमला, टक्कर मारा फिर एक मिनट तक पैर से कुचलती रही; वीडियो वायरल

Cow injures woman Jaipur News: जयपुर में गाय के अचानक हमला करने से एक महिला घायल हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 23 Sep 2024, 9:44 AM IST

Jaipur News: जिले के धावास रोड पर गाय के अचानक हमला करने से एक महिला घायल हो गई। रविवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो में गुड्डी देवी नाम की महिला बेटे करण के साथ घर जा रही थी। तभी रास्ते में एक गाय अचानक महिला की तरफ बढ़ती है। पहले सिर से टक्कर मारती है और उसके बाद एक मिनट तक पैरों से महिला को रौंदती रही। जिसके बाद काफी मेहनत से आस-पास के लोग गाय से महिला को बचाते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

निगम अधिकारियों की मानें तो यह घटना 19 सितम्बर की है। पशु प्रबंधन शाखा उपायुक्त रजनी माधीवाल ने बताया कि सूचना के बाद टीम भेजी थी और गाय को हिंगोनिया गोशाला भेज दिया था।

घायल का इलाज जारी

महिला के पति नरेंद्र कुमार रैगर ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गुड्डी को निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। इसके बाद अजमेर रोड स्थित ईएसआइ अस्पताल में भर्ती कराया। अभी इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि गुड्डी के मुंह और नाक से खून आ गया था। पीठ पर भी कई घाव हैं।

यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे जयपुर, सैनिक स्कूल का करेंगे उद्घाटन