9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छेड़छाड़ करने पर हंसते-हंसते मनचले को घर तक लाई, फिर छात्रा ने उतारा आशिकी का भूत

जयपुर में छात्रा ने सिरफिरे की बीच सड़क पर की जमकर पिटाई, शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी भी पहुंचे, मामले में परिजनों ने करवाई पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर
less than 1 minute read
Google source verification
 Molestation

छेड़छाड़ करने पर हंसते-हंसते मनचले को घर तक लाई, फिर छात्रा ने उतारा आशिकी का भूत

जयपुर में एक नाबालिग स्कूली छात्रा ने एक मनचले को सबक सिखाया। बीच सड़क पर छात्रा ने मनचले की चप्पल से पिटाई की। शोर सुनकर आस-पास के लोग भी पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर युवक की पिटाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के पिता ने युवक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी छात्रा को रोज स्कूल से आते समय परेशान करता था। हर दिन दोपहर में जब छात्रा स्कूल से आ रही होती तो आरोपी उससे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता रहा। जिससे छात्रा काफी डरी सहमी घर पहुंच पाती थी। छात्रा अपनी परेशानी किसी को बता भी नहीं पा रही थी।

सबक सिखाने की ठानी
आखिर में परेशान होकर छात्रा ने युवक को सबक सिखाने की ठानी। सोमवार को जब वह स्कूल से आ रही थी तो बीच रास्ते में युवक मिल गया। छात्रा को देखकर युवक फिर उससे छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान छात्रा घबराई नहीं और हंसते-हंसते आने लगी। यह देख युवक का हौसला बढ़ गया। वह उसके साथ-साथ चलने लगा।

... और मचा दिया शोर
काफी देर तक युवक छात्रा से बातें करते-करते आगे बढ़ता रहा। इस दौरान छात्रा भी हंसती रही। जैसे ही युवक छात्रा के घर के पास पहुंचा। छात्रा ने शोर मचा दिया। इस दौरान छात्रा ने अपनी चप्पल निकाल कर उसे पीटने लगी। जिससे आस-पास के लोग भी वहां पहुंच गए। जब उन्हें घटना का पता चला तो वे भी आरोपी को पीटने लगे और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में छात्रा के परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई।