तेजस्वनी गौतम ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर 6 अप्रेल को व्हाट्सऐप कॉल आया, जिसमें पीड़ित से मिलने की बात कही। पीड़ित के घर की लोकेशन मांगकर वह आ गई। बात करने के दौरान महिला ने पीड़ित को कहा कि वह उससे बहुत प्यार करती है। ऐसा कहकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहा। मना करने पर पुलिस में रिपोर्ट लिखाने की धमकी दी और 50 हजार रुपए मांगे। डर के कारण पीड़ित ने 20 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद भी पीड़ित को रुपए मांगने की धमकी दी जा रही थी।