31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Crime: शादी से इनकार पर बहन के देवर ने किया युवती पर हमला, अब हुआ धौलपुर से गिरफ्तार

सीतापुरा स्थित चतराला सर्कल में चार दिन पहले युवती पर जानलेवा हमला कर गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को सांगानेर सदर थाना पुलिस ने दबोच लिया है। सिरफिरे आरोपी ने शादी से इनकार करने पर युवती के घर में घुसकर उसके सीने में देशी कट्टे से गोली मार दी थी।
2 min read
Google source verification
Jaipur Crime News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो: पत्रिका

जयपुर। सीतापुरा स्थित चतराला सर्कल में चार दिन पहले युवती पर जानलेवा हमला कर गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को सांगानेर सदर थाना पुलिस ने दबोच लिया है। सिरफिरे आरोपी ने शादी से इनकार करने पर युवती के घर में घुसकर उसके सीने में देशी कट्टे से गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात के समय काम में लिया गया देशी कट्टा और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आकाश शाक्य (27) पुत्र रामभरोसी, निवासी नंगला दरवेशा (बसेड़ी, धौलपुर) का रहने वाला है। आरोपी पीड़िता की बहन का सगा देवर है, जिससे दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। आकाश युवती पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ उससे शादी नहीं करना चाहती थी। शादी से इनकार करने से नाराज आरोपी देशी कट्टा लेकर युवती के घर पहुंचा और उसे अकेली पाकर जान से मारने की नीयत से सीने में गोली मारकर फरार हो गया। गंभीर हालत में युवती को सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस तरह पकड़ा आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी ललित किशोर शर्मा और थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और साइबर सेल व तकनीकी सहायता की मदद से आरोपी आकाश शाक्य का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद दो दिन तक घूमता रहा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से रुट मैप तैयार किया। इसके बाद उसे धौलपुर से दबोच लिया।

यह था मामला

आरोपी आकाश घायल युवती की बहन का सगा देवर होने के कारण दोनों की आपस में जान पहचान एवं दोस्ती थी। आकाश युवती से शादी करना चाहता था। युवती अपने परिजनों के खिलाफ जाकर उससे शादी नहीं करना चाहती थी। आरोपी युवती पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। इंकार करने पर आरोपी देशी कट्टा लेकर आया और उसके सीने में गोली मारकर फरार हो गया था।