
Public Ka Panna सड़क, पानी, सफाई, ट्रैफिक, पार्किंग, अतिक्रमण, स्कूल, अस्पताल, बिजली, स्ट्रीट लाइट और सरकारी सेवाओं से जुड़ी समस्याएं हमें भेजें। आपके मोहल्ले की अच्छी पहल, किसी व्यक्ति या संस्था की उपलब्धि, बच्चों-युवाओं की सफलता और कोई भी प्रेरक सकारात्मक खबर भी हमें भेजें। QR Code स्कैन करें।
जयपुर। राजस्थान पत्रिका के पब्लिक का पन्ना में उठाई जा रही आमजन की शिकायतों पर संबंधित विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कहीं उफन रही सीवर लाइन को दुरुस्त कराया गया तो कहीं लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। शिकायतों के समाधान से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
मान्यावास क्षेत्र में सीवर लाइन के ओवर फ्लो की समस्या पर भी नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है। गांधी पथ-पश्चिम में भी जेडीए की टीम की ओर से सडक़ के खराब हिस्सों को ठीक किया जा रहा है।
टीम ने किया दुरुस्त: रामबाग सर्कल पर सीवर लाइन उफनने की समस्या को मालवीय नगर जोन की टीम ने दुरुस्त कर दिया है। टीम ने लाइन की जांच की और समस्या को ठीक कराया।
कालवाड़ रोड पर जलभराव और क्षतिग्रस्त सडक़ की शिकायत सामने आने के बाद जेडीए की टीम ने भी काम शुरू किया है। जेडीए अधिकारियों का कहना है कि सडक़ की मरम्मत जल्द शुरू होगी।
काली कोठी, निवारू रोड पर आयोजित ‘पत्रिका मोहल्ला मीटिंग’में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कूडे के ढेर सहित क्षेत्र की अन्य समस्याएं खुलकर रखीं।
बिरदी चंद ने हूपर न आने व अनियमित सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया। मुजाहिद खान और हाजी सिराज ने बताया कि 10-15 साल पुरानी सीवर लाइन के आए दिन जाम होने से सीवर का गंदा पानी सडक़ पर फैल जाता है। सीवर लाइन की क्षमता बढ़ाने अथवा नई लाइन डालने की मांग की है। साथ ही कहा कि क्षेत्र में 100 फीट रोड पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण शाम होते ही कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है। इस कारण हादसे की आशंका रहती है।
मो. सहनाज खान ने बताया कि इलाके में कई होटल हैं। शाम के समय वाहनों की संख्या बढऩे से जाम लग जाता है। इससे लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी होती है। उन्होंने क्षेत्र में संचालित कबाड़ गोदामों को लेकर भी ङ्क्षचता जताई। साथ ही प्रशासन से ऐसे गोदामों की जांच कराने की भी मांग की।
क्या आपके मोहल्ले में भी कोई मुद्दा है?
यदि हां तो व्हाट्स ऐप नं. 9057531314 व Jaipur@in.patrika.com पर समस्या मेल करें। अगली मीटिंग आपके यहां होगी। आपकी बात जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे।
Updated on:
31 Aug 2026 06:31 pm
Published on:
31 Aug 2026 06:03 am
