5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur: छूकर निकली गोलियां, डटे रहे पुलिस के जवान, जांबाजी में दबोचा इनामी हिस्ट्रीशीटर

Malarna Dungar Encounter: जयपुर। सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर इलाका रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोलियां गूंज उठीं। इस दौरान हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल बाल-बाल बच गए।

2 min read
Google source verification
कांस्टेबल गणेश, हेड कांस्टेबल दशरथ और कांस्टेबल शंकर, पत्रिका फोटो

कांस्टेबल गणेश, हेड कांस्टेबल दशरथ और कांस्टेबल शंकर, पत्रिका फोटो

Malarna Dungar Encounter: जयपुर। सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर इलाका रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोलियां गूंज उठीं। इस दौरान हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में 10 हजार रुपए का इनामी बदमाश हंसराज उर्फ टेम्पू घायल हो गया, जिसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका साथी रोहित धोबी भी गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाटोदा निवासी हंसराज मलारना डूंगर स्थित एक घर में आने वाला है। सूचना पर हेड कांस्टेबल दशरथ, कांस्टेबल शंकर यादव और गणेश की टीम गठित की गई।

सामने से चली गोलियां… लगा बचना मुश्किल

हेड कांस्टेबल दशरथ ने पत्रिका को बताया कि हम लोकेशन ट्रैक करते हुए शाम 5 बजे मलारना डूंगर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद दोनों आरोपी एक मकान पर आए। हमने सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां हमारे बेहद करीब से गुजर रही थीं।
एक गोली मुझे छूते हुए निकली, उस पल लगा जैसे मौत सामने खड़ी हो। हमने भी जवाबी फायरिंग की। हंसराज के पैरों में चार गोलियां लगीं, लेकिन वह घायल होने के बाद भी फायर करता रहा। बड़ी मुश्किल से उसे काबू किया। फायरिंग के दौरान एक गोली पास के पिलर में जा लगी, जिससे बड़ा छेद हो गया। हम तीनों किसी तरह बच पाए।

सिम बदलता और इंटरनेट से करता बात

एसीपी (सांगानेर) हरिशंकर शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से दो ऑटोमेटिक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हंसराज पर करीब 20 और रोहित पर 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार सिम बदलता था और इंटरनेट कॉलिंग के जरिए संपर्क करता था।

यह है पूरा मामला

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर कस्बे में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने जयपुर से गई पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी हंसराज रैगर उर्फ टेम्पू घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया, जबकि उसका एक साथी भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हिस्ट्रीशीटर लूट का आरोपी है।

थानाधिकारी राजेश ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर घायल हंसराज रैगर निवासी बाटोदा साथियों के साथ निवाई क्षेत्र में एक अनाज व्यापारी को लूटने की साजिश रच रहे थे। इसी बीच जयपुर के प्रतापनगर थाना की स्पेशल टीम को उसकी लोकेशन मिली और टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि टेम्पू ने लगातार तीन राउंड गोलियां चलाईं।