ये यूनिवर्स इतने अलग हैं कि जहां एक ब्लैक होल की तरह अंधेरे की बात-चर्चा करता है तो दूसरे में जीवन की रोशनी छलक रही है। देखें आपको कौन ज्यादा भरमाए। एक जीवन को आगे ले जाए, दूसरा रिवर्स। दरअसल ‘फ्रेक्चर्ड वर्ल्ड’ की थीम पर होने वाले जेएलएफ में जहां एक यूनिवर्स में एक ओर जलवायु परिवर्तन, अर्थव्यवस्था, जियोपॉलिटिक्स, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे युद्ध, उनकी विभीषिका की बात होगी तो वहीं दूसरे यूनिवर्स में संगीत, सिनेमा, कला-संस्कृति, कविता, इतिहास, सेहत और फूड कल्चर पर सेशन होंगे। म्यूजिक स्टेज पर कैलाश खेर, चुग्गे खान, सुशीला रमन जैसे कलाकार प्रस्तुति देंगे।